कन्नौज, जून 12 -- कन्नौज। जायद में बोई गई मक्का की अगेती फसल पककर तैयार हो गई है। किसानों ने मक्का की फसल की कटाई शुरू करा दी है। मक्का की फसल खेत से कटने के बाद तेज चटक धूप में उसको सुखाने में दो दिन का समय लगता है, लेकिन तीन दिनों से दिन के समय बादल छाए रहने के कारण मक्का सुखाने में किसानों की दिक्कतें बढऩी शुरू हो गई है। किसान युद्ध स्तर पर मक्का की फसल को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। मक्का की फसल सुखाने का आलम यह है कि जिले में अधिकांश लिंक रोड, सर्विस रोडों पर किसान दिन-रात जागगकर फसल को सुखा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...