सिद्धार्थ, मई 5 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। मौसम के बदले मिजाज से तल्ख गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई, लेकिन इमसें लापरवाही से बीमारी बढ़ेगी। सर्दी, खांसी, बुखार, हरारत की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मौसम में सुधार होने के बाद हीट स्ट्रोक का भी खतरा बरकरार रहेगा। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि तल्ख धूप के साथ-साथ मौसम में बदलाव होने के बाद भी सतर्क रहें, नहीं तो दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।दरअसल, मई माह शुरू होते ही कभी तल्ख धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है तो कभी अचानक मौसम में बदलाव हो जा रहा है। तेज हवा के साथ बारिश होने लग रहा है। ऐसे मौसम में लापरवाही सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन चिकित्सक डॉ. गौरव दुबे ने कहा कि ठंड-गर्म का मौसम सेहत के लिए काफी खतरनाक है। इसमें हर उम्र के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ...