मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार की शाम मौसम की करवट ने बागवानों पर कहर बरपाया। आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश से आम और लीची की फसलों को 20 से 25 प्रतिशत तक नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम की सबसे अधिक मार गायघाट, बोचहा, बंदरा मुरौल, सकरा, मीनापुर, मुशहरी, कांटी में पड़ी है। आम-लीची में इसबार पहले से ही मंजर कम आने से किसान मायूस थे। जो कुछ उम्मीद बची थी, उस पर आंधी-ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया। आम में मटर जैसे दाने बन गए थे। जबकि, शाही लीची में जीर जैसा दाना दिखाई देने लगा था। चाइना लीची में दाना आने से पहले ही आंधी और ओलावृष्टि ने मंजर को गिरा दिया। उद्यान्न रत्न किसान भोलानाथ झा ने बताया कि उनके झपहां स्थित बाग में शाही लीची को 30 से 40 फीसदी नुकसान हुआ है। यहां 20-22 ग्राम तक के ओले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.