मौसम की करवट बनी मुसीबत, अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी भीड़
संभल, जून 3 -- बीते दिनों आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में हुए अचानक बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल समेत तहसील स्तरीय अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, डायरिया, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों और बुजुर्गों पर इसका अधिक असर पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- गुमला में बढ़े वायरल फीवर और फ्लू के मरीज,अस्पतालों में उमड़ रही भीड़मरीजों की संख्या में वृद्धि जिला अस्पताल और तहसील अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की व्यस्तता भी बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.