हल्द्वानी, जून 11 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। मौसम में गुरुवार को आए बदलाव ने उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है। देररात हुई बारिश और गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने से एक दिन में ही तापमान में आठ डिग्री की कमी दर्ज की गई।गर्मी के असर से हल्द्वानी में लोगों का जन जीवन प्रभावित हो रहा था। बुधवार रात आंधी के साथ ही बारिश होने पर गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाने से तापमान में आठ डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली पांच डिग्री तापमान गिरा वहीं शुक्रवार को यह 31 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुबह के समय शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने से भी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले कु...