प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी बाद गिरे ओलों से मौसम भले ही गर्मी और उमस से राहत महसूस करा रहा है लेकिन सर्दी-खांसी से पीड़ित बच्चों पर यह बहुत भारी पड़ रहा है। बाल रोग की ओपीडी में सबसे अधिक बच्चे सर्दी-खांसी से पीड़ित मिल रहे हैं। जिन बच्चों को सर्दी-खांसी में दवा से आराम मिल गया था, मौसम बदलने के बाद उनमें से कई को फिर तकलीफ बढ़ गई है। डॉक्टर ऐसे बच्चों की सफाई और इम्युनिटी बढ़ाने वाली एहतियात जरूरी बता रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग की ओपीडी में शनिवार को 91 मरीज आए। बाल रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल सरोज ने बताया कि हफ्ते का अंतिम दिन होने के नाते ओपीडी में आने वाले कुल बीमार बच्चों की संख्या भले ही कम थी लेकिन जो बच्चे आए थे उनमें लगभग 50 फीसदी बच्चे सर्दी और खांसी से पीड़ित थे। चिंता की बात यह रही कि जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.