छपरा, मई 4 -- आम-लीची की बर्बादी, शहर बना तालाब शादियों की रौनक भी फीकी फोटो 16 : सोमवार की बारिश के बाद छपरा शहर के गंगा सिंह कॉलेज के समीप जलजमाव से परेशान लोग फोटो 17 : छपरा शहर में सोमवार को अचानक मौसम बदलने के बाद दिन में छाया अंधेरा, आसमान में काले बादल पेज तीन या चार की लीड छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सोमवार की शाम मौसम ने अचानक आक्रामक तेवर दिखाते हुए जनजीवन को झकझोर दिया। कुछ ही मिनटों में आसमान काले बादलों से घिर गया और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी ने शहर से लेकर गांव तक अफरातफरी मचा दी। लोग संभल पाते, इससे पहले धूल भरी आंधी ने सड़कों को ढक लिया और फिर मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली की तेज कड़क ने दहशत फैला दी। इसके साथ ही आम-लीची के बगानों को भारी नुकसान, सड़कों पर जलजमाव, यातायात ठप और क...