मौसम का सितमः 38.8 डिग्री पर पहुंचा पारा
बिजनौर, जून 10 -- जनपद में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बुधवार को दिन का तापमान मंगलवार से घटकर 38.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नमी का स्तर अधिक होने से वातावरण में चिपचिपाहट महसूस की गई। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। दोपहर के समय तेज धूप और उमस के कारण लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। जरूरी कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग छाते, गमछे और पानी की बोतल के सहारे नजर आए। शीतल पेय और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भी भीड़ रही। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक नमी और गर्मी के कारण शरीर में पानी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.