नोएडा, जनवरी 13 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। कड़ाके की ठंड के साथ ही लोग प्रदूषण की दोहरी मार लोग झेल रहे हैं। इस मौसम में मंगलवार जिला का सबसे ठंड दिन रहा और यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान विभाग के पास गौतमबुद्ध नगर के मौसम से संबंधित पुराने आंकड़े नहीं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कई सालों के बाद न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। सुबह नौ बजे के बाद खिली धूप निकलने से दिन में राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने जिले का अधिकतम तापमान जारी नहीं किया। पूर्वानुमान के अनुसार अगले छह दिनों तक भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहने की संभावना है। लिहाजा सुबह के समय कड़ाके की ठंड रहेगी। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से कम रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.