बुलंदशहर, मार्च 7 -- जिले में शनिवार को मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। सुबह जहां ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक धुंध छाने के साथ लोगों को 'गुलाबी ठंड' का अहसास हुआ। यह नजारा खुर्जा, सिकंदराबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिला। वहीं दिन चढ़ते ही सूरज के तल्ख तेवरों ने पसीने छुड़ा दिए। तेज धूप के चलते लोगों को तपिश का अहसास हुआ। मौसम के इस अचानक आए बदलाव को देख लोग भी अचंभित नजर आए। मार्च महीने में ही गर्मी तेवर दिखाने लगी है। दोपहर के समय तपिश का अहसास बढ़ने लगा है। गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। शनिवार को सुबह धुंध की चादर देखने को मिली। मौसम साफ होने के साथ गर्मी बढ़ती गई। दोपहर होते-होते धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए पंखों का सहारा लेना पड़ा। घरों और दफ्तरों में यही आलम रहा। सड़कों पर दौड़ते चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.