हापुड़, फरवरी 2 -- हापुड़ में मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है। सोमवार की सुबह कोहरे ने जनपद को अपनी आगोश में ले लिया। जिससे हाईवों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दिनभर आसमान में बादल छाने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सकें, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग ठंड से कांपते नजर आए। हापुड़ में शनिवार को झमाझम बारिश हुई, इसके बाद दिन में मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिली। रविवार को भी मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप की वजह से लोगों को ठंड का अहसास नहीं हुआ। लेकिन सोमवार की अल सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। आलम यह था कि दस मीटर का देखने भी मुश्किल हो रहा था, दृश्यता बेहद कम होने से लोगों का सफर थम गया। हाईवे व मुख्य सड़कों पर वाहन रेंगकर चलते नजर आए। फॉग लाइट व पार्किग लाइट का सहारा लेकर लोग एक दूसरे वाहन के पीछे चलकर अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.