गढ़वा, मार्च 16 -- धुरकी, प्रतिनिधि। मौसम के बदलते मिजाज और लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में लगी अगहन और दलहन की फसलों के खराब होने का डर किसानों को सताने लगा है। अगर मौसम का यही हाल रहा तो फसल पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में अगहनी और दलहनी फसलें तैयार होने की स्थिति में हैं। अचानक हो रही बूंदाबांदी और मौसम की अनिश्चितता से फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। अगर ज्यादा बारिश हुई तो खेतों में पानी भर सकता है। उससे फसल सड़ने या गिरने का खतरा रहेगा।किसान क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि मौसम के अचानक बदलते रुख से किसान काफी चिंतित हैं। अभी फसल खेतों में खड़ी है और अगर बारिश बढ़ती है तो फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.