मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी और तेज हवा से पारा छह डिग्री गिरा
शाहजहांपुर, मार्च 16 -- जिले में शनिवार की देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रविवार सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई और करीब नौ बजे घना कोहरा छा गया। दोपहर होते-होते तेज धूल भरी हवा चलने लगी, जबकि शाम के समय फिर से बड़ी-बड़ी बूंदों के साथ बारिश हुई। इस दौरान आसमान काला हो गया और बिजली भी चमकती रही। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। निगोही क्षेत्र में दिन भर सड़कों पर कम ही लोग नजर आए और कई स्थानों पर सड़कें सूनी रहीं। मौसम ठंडा होने से हाफ शर्ट पहनकर निकलने वाले लोगों को फिर से फुल शर्ट पहननी पड़ी। तेज हवा और बूंदाबांदी के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे एक ही दिन में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। किसानों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.