मौसम का मिजाज बदला, दोपहर में हुई बारिश, जलजमाव से परेशान
कटिहार, मई 3 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार एवं आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। अगले एक सप्ताह तक यानी 10 मई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। आसमान में 50 से 80 प्रतिशत तक बादल छाए रहेंगे, जिससे उमस और राहत का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 मई को झमाझम बारिश के प्रबल आसार हैं, जबकि अन्य दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। रविवार को भी दिनभर आसमान में करीब 50 प्रतिशत बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में बारिश होने से शहर की सड़कों पर जलजमाव की समस्या से लोग परेशान रहे। मिरचाईबाड़ी से बरमसिया जाने वाली सड़क पर बारिश का जल जमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.