हाजीपुर, अप्रैल 9 -- हाजीपुर/सहदेई बुजुर्ग । हि.टी. वैशाली जिले में दो दिनों से मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से किसान काफी चिंतित हैं। मंगलवार की रात व बुधवार के दोपहर में रिमझिम बारिश ने रबी के मुख्य फसल गेहूं और सरसों की कटनी और दौनी कार्य पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। रबी फसल के कटनी और दौनी के सीजन में आकाश में छाए बादल और पूर्वा हवा से किसानों को फसल नुकसान का चिंता सता रही है। बुधवार के दोपहर अचानक रिमझिम बारिश शुरू होते ही खेतों में कटनी कर रखा गेहूं फसल भींग गया। हाजीपुर प्रखंड मलमल्ला चंवर के किसान बीगन पासवान ने बताया कि गुरुवार को धूप खिलने के बाद गेहूं दौनी करेंगे। अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो इस बार किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। मौसब खराब होने के कारण गेहूं की कटनी रुक गई है और जो फसल कट चुकी है, उसकी दौनी धूप में सूखाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.