मौसम का मिजाज बदला, कभी धूप, कभी बादल
मुजफ्फर नगर, जून 2 -- जनपद में मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है। दो दिनों पूर्व आंधी तूफान के बाद हुई तेज बारिश और ठंडी हवाओं और रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई थी, सोमवार को उस पर एक बार फिर ब्रेक लग गया। सुबह से ही मौसम के कई रंग देखने को मिले, जिससे लोग कभी राहत तो कभी उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। सोमवार सुबह की शुरुआत चमकदार और खिली हुई धूप के साथ हुई। सूरज की तपिश देखकर लगा कि अब गर्मी का दौर फिर लौट आया है। हालांकि, मौसम ने सुबह के समय अचानक यू-टर्न लिया और देखते ही देखते आसमान में काले-घने बादलों का डेरा जमा हो गया। बादलों के छाने से लगा कि शायद झमाझम बारिश होगी और मौसम सुहावना हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, उमस ने बढ़ाई परेशानीमौसम की गतिविधियाँ कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.