प्रयागराज, अप्रैल 8 -- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को बादल छाए रहे और तेज हवा चली। मौसम का मिजाज बदलने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। जबकि शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.