मौसम का मिजाज बदलने से राहत, 10 डिग्री तापमान लुढ़का
हरिद्वार, जून 29 -- धर्मनगरी में सोमवार को दिन में मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान आसमान में बादल छाने से धूप की तपिश कम रही। साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने से हवा में ठंडक बन गई। हालांकि कुछ देर बाद धूप निकल गई। लेकिन दोबारा बादल छाने के बाद शाम तक धूप नहीं निकली। वहीं मौसम बदलने के बाद अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। सोमवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डीग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम, 2 दिन धूल भरी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; जानें क्यों बढ़ रही गर्मी इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। पिछले एक सप्ताह से शहर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.