आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। बादलों की उमड़-घुमड़ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आसमान में टकटकी लगा किसान सारे काम छोड़कर फसलों की कटाई और मड़ाई में जुटे हैं। सबसे पहले सरसों की फसल की मड़ाई पर जोर दे रहे हैं। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण किसान परेशान नजर आए। फसलों की कटाई और मड़ाई को लेकर असमंजस में रहे। इस समय गेहूं की फसल पक रही है। खेतों में सरसों समेत रबी की अन्य फसलों की कटाई का काम चल रहा है। किसानों का कहना है कि जब फसल को पानी की जरूरत थी, तब बारिश नहीं हुई। अब जब फसल तैयार हो चुकी है, तब मौसम खराब होने लगा है। बारिश होने पर खड़ी फसल गिरने के साथ-साथ कटी हुई फसल को भी भारी नुकसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.