गया, फरवरी 19 -- दिन में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे तल्ख होता जा रहा है। रात के तापमान में विशेष वृद्धि नहीं हो रही है। रात और दिन के तापमान में काफी अंतर रह रहा है। करीब 17 से 18 डिग्री का अंतर सेहत के लिए ठीक नहीं है। गुरुवार को भी अधिकतम सामान्य से अधिक 29.0 तो न्यूनतम नार्मल से कम 12.4 रहा। हालांकि गुरुवार को दिन में कभी-कभी बादल छाए जाने के कारण अधिकतम में थोड़ी कमी आयी और रात का पारा चढ़ा है। बुधवार को अधिकतम 29.6 व न्यूनतम 11.3 डिग्री रहा था। आज से न्यूनतम तापमान में आ सकती है कमी मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम आगे बढ़ा गया है। मौसम ड्राई रहेगा। धूप निकलेगी। अब उत्तरी पश्चिमी हवा चलने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में दिन के तापमान के बढ़ने और रात के घटने का अनुमान है। बादल या बारिश का अनुमान नहीं है। पिछले साल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.