गया, मई 16 -- भीषण गर्मी का महीना मई का पहला पखवारा बीत गया। छह वर्षों में इस बार का गुजरा पहला पखवारा कम गर्म रहा। पछुआ की जगह पुरवैया चली व गर्मी कम सतायी। एक से लेकर 15 मई के बीच कभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक नहीं रहा, यानी 40 डिग्री के ऊपर नहीं गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 15 मई शुक्रवार को 37.6 डिग्री रहा है, जबकि 2020 से लेकर 2025 के मई के पहले पखवारे में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री तक चला गया था। हालांकि 16 मई शनिवार से एक बार फिर गर्म पछुआ चलने लगी और तापमान बढ़कर 40 के करीब पहुंच गया है। वैसे पूरे मई में ओवरऑल सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार तक गया है। 2024 में 29 मई को 47.4 डिग्री (सबसे अधिक) रहा है। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज : बीते छह सालों में इस बार के मई में कम सता रही गर्मी2020 से 2026 के बीच मई के पहले पखवारे...