गया, जनवरी 3 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला गया। तीन दिन अच्छी धूप निकलने से राहत के बाद शनिवार को फिर कोल्ड डे हाल जैसा रहा। करीब दिनभर धूप नहीं निकली। सर्द पछुआ के बीच कनकनी सताती रही। नतीजा अचानक अधिकतम पारा लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम हो गया, जबकि कोहरा व बादल से न्यनूतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। दिन और रात के तापमान का अंतर काफी कम हो गया। शनिवार को अधिकतम 15.8 और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम 21.6 व न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा था। दिनभर कनकनी से कांपते रहे लोग कुहासे के बाद शनिवार को दिनभर धूप नहीं निकली। सर्द पछुआ चलने लगी। ऐसी स्थिति कनकनी बढ़ गई। कड़ाके की ठंड पर लोग कांपते रहे। ठंड के कारण घर से बाहर ज्यादा परेशानी रही। खासकर दुपहिया व तीनपहिया वाहन सवारों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.