गया, मार्च 30 -- मौसम का मिजाज तल्ख तो है, लेकिन पिछले दो साल में कम गर्म है। मार्च के 30 दिन बीत जाने के बाद 2024 और 2025 की तुलना में मौसम कम तल्ख रहा है। सोमवार तक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री से ऊपर नहीं गया, जबकि 2025 में 39 और 2024 में 38.2 डिग्री तक अधिकतम पारा गया था। खासकर मार्च का अंतिम सप्ताह अधिक गर्म रहा था। 2025 में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 मार्च को 39.0 , 28 मार्च को 38. 9 और 2024 में 30-31 मार्च को 38.2 डिग्री रहा है। 2026 के मार्च के बीते 30 दिनों में सबसे अधिक गर्म दिन 30 मार्च यानी सोमवार रहा। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यनूतम 19.8 डिग्री रहा। जबकि सोमवार से पहले 27 मार्च को अधिकतम 37.6 डिग्री रहा। मार्च के शुरुआत पखवारे में अधिकतम तापमान 14 व 15 मार्च को 37 डिग्री तक गया। लेकिन, उसके बाद 26 मार्च तक 36 से नीचे रहा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.