बिजनौर, जनवरी 21 -- जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिन के समय लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि सुबह-शाम सर्दी का असर अभी भी बरकरार है। मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता सुबह के समय 92 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत मापी गई। अधिक नमी के कारण सुबह के वक्त हल्की धुंध भी देखने को मिली। धूप निकलने से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी। लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। किसानों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव गेहूं और सरसों की फसल के लिए अनुकूल माना जा रहा है, लेकिन अधिक नमी से कुछ क्षेत्रों में पाले का खतरा भी बना हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.