गया, अप्रैल 26 -- हवा के साथ मौसम का तेवर भी बदला। रविवार को गर्म पछुआ की जगह पुरवैया चलने लगी। तीधी धूप के बीच पुरवैया चलने से उमस वाली गर्मी का असर रहा। धूप में गर्मी का अहसास काफी अधिक होता रहा। बिना हवा के रहना बेहद कष्टदायक रहा। शनिवार की रात से हवा की दिशा बदली। इस सीजन में शनिवार के दिन के साथ ही रात भी सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री बढ़ गया। रविवार को पुरवैया चली तो अधिकतम तापमान में तीन डिग्री कमी आ गयी लेकिन नमी की मात्रा बढ़ गयी। रविवार को अधिकतम 40.7 और न्यनूतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्यिसस रहा। यह भी पढ़ें- भीषण लू से तपी दिल्ली; अब तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की बारी, कब से बदलेगा मौसम? नमी सुबह 66 तो शाम तक 24 फीसदी रही। शनिवार को अधिकतम सबसे अधिक 43.2 और न्यूनतम 24.0 डिग्री रहा था। पिछले साल 26 अप्रैल 2026 को अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.