नई दिल्ली, जुलाई 8 -- नई दिल्ली। दो दिनों से हो रही बारिश का असर दिल्ली की हवा पर भी साफ देखा जा सकता है। बुधवार को हवा इस साल में सबसे साफ स्तर पर पहुंच गई है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का यह स्तर बने रहने का अनुमान है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले मंगलवार को यह 113 अंक पर था। बीते चौबीस घंटे के भीतर ही इसमें 54 अंकों का सुधार हुआ है। इस साल में यह हवा का सबसे साफ-सुथरा स्तर है। यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: 10 डिग्री तक गिरा पारा, बारिश का दौर जारी रहेगा; 2 दिन के लिए येलो अलर्ट इससे पहले 12 जून को वायु गुणवत्ता सूचकांक 73 था। अगर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास मौजूद आंकड़ों पर नज...