गया, जनवरी 11 -- लगातार दो दिनों से अच्छी धूप निकल रही है। साल की शुरुआत एक और दो जनवरी के बाद रविवार को सुबह से चमकीली धूप निकली। लगातार दूसरे दिन साफ मौसम के बीच खिली धूप से लोगों को भारी राहत मिली। रात में कोहरे का भी असर कम रहा। इस कारण न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम भी बढ़ गया। महज 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। रविवार को अधिकतम सामान्य एक डिग्री अधिक 23.40और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 रहा। धूप के कारण नमी की मात्रा भी घट गई। सुबह में आर्द्रता 70 तो शाम तक 78 फीसदी रही। जबकि दो दिन पहले नमी 90 फीसदी तक रही थी। शनिवार को अधिकतम 21.8 और न्यूनतम 4.2 डिग्री रहा था। दो दिनों से पिछले साल की तरह मौसम का मिजाज रह रहा है। 2025 में 11 जनवरी को अधिकतम 23.4 और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.