बिजनौर, जून 5 -- जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट लेते हुए जिलेवासियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। घने बादलों, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में छह से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को उमस से परेशानी हुई। वहीं किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर घने बादलों का डेरा रहा। ठंडी हवाएं चलने के साथ मौसम में बदलाव महसूस किया गया। सुबह करीब नौ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो काफी देर तक जारी रही। यह भी पढ़ें- मौसम : हवा का रुख बदलकर हुआ पुरवा, गिरा तापमान बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस कमी आई और लोगों को उमस तथा गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर में...