गाज़ियाबाद, जून 26 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शहर में गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच दोपहर को हुई जोरदार बारिश ने थोड़ी राहत दी। गर्मी कम हुई, लेकिन बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। पिछले कई दिन से हल्की बारिश या बूंदाबांदी के पूर्वानुमान के बीच गर्मी बढ़ रही थी। आंशिक बादलों के चलते उमस काफी ज्यादा हो गई थी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री हो गया, जबकि अधिकतम तापमान भी मामूली रूप से बढ़कर 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि सुबह से ही बादलों का आना-जाना लगा हुआ था। तेज धूप और बादलों के कारण गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। दोपहर दो बजे तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। एक घंटे तक बारिश होती रही। तीन बजे के बाद बारिश रुकी और चार...