मौसम का मिजाजः जिलेभर में हुई झमाझम बारिश, कहीं पेड़ गिरे, तो कहीं दीवार
बिजनौर, जून 12 -- जिलेभर में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश और सुबह चली ठंडी हवाओं के कारण मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया। बारिश के चलते तापमान में में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा तेज हवा के साथ आई बारिश के चलते गुरुवार रात कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए तो चांदपुर में दीवार ढह गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। साथ ही कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाजः जिलेभर में हुई झमाझम बारिश, कहीं पेड़ गिरे, तो कहीं दीवार मौसम विभाग की रिपोर्ट नगीना स्थित मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 12.6 मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.