गया, जनवरी 7 -- ठंड का कहर जारी है। लगातार शीत दिवस जैसी स्थिति पर आम जनजीवन कांप रहा है। कभी दिन में ठंड कम रही तो कभी रात में बढ़ जा रही है। सर्द तेज पछुआ और कनकनी से आम लोग बेहाल हैं। बुधवार को भी कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। दिन के साथ रात में कड़ाके की सर्दी का सितम रहा। बीते 24 घंटे में अधिकतम दो डिग्री घटा तो न्यूनतम एक डिग्री बढ़ गया। बुधवार को अधिकतम सामान्य से पांच डिग्री कम 16.8 और न्यनूतम दो डिग्री कम 6.0 रहा। मंगलवार को अधिकतम 19.6 व न्यूनतम 5.0 डिग्री रहा। सूबे में सबौर (4.4), शेखपुरा (5.2) के बाद गया जी सबसे सर्द रहा। धूप के बाद भी ठंडी व कनकनी ने किया परेशान हल्का कुहासा के बाद बुधवार को देर से धूप निकली। सुबह 10 बजे के बाद धूप तो निकली लेकिन गर्मी नहीं रही। सर्द पछुआ और कनकनी के कारण धूप से भी बहुत राहत नहीं रही। खासकर धूप से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.