बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर/बढ़ापुर। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण मौसम का मिज़ाज बदल रहा है, जिससे कभी अचानक गर्मी तो कभी ठंड जैसे हालात बन रहे हैं। मार्च माह में सामान्यतः गर्मी का असर बढ़ने लगता है। बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक क्षेत्र में घनी धुंध(कोहरा) छाई रही, जिससे लोगों को मार्च के महीने में दिसंबर और जनवरी का सा एहसास हुआ। हालांकि सर्दी वैसी नहीं थी लेकिन दस बजे तक घना कोहरे ने सभी को हैरत में डाल दिया। सुबह के समय पड़ना शुरू हुआ कोहरे के कारण जहां हल्की सर्दी का एहसास हुआ, वहीं कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम रही। इस कारण वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा। सुबह की धुंध के कारण वातावरण में ठंडक रही, जबकि दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई और मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.