आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने से शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इसी के साथ ही सर्द हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। कोहरे के चलते दृश्यता पचास मीटर तक रही। सुबह आठ बजे तक सड़कों पर हेड लाइट जलाकर वाहन चल रहे थे। ठंड बढ़ने से चौबीस घंटे में एक-एक डिग्री पारा लुढ़क गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुकवार को भोर से अचानक मौसम परिवर्तन हो गया था। भोर से ही चल रही तेज बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह में आसमान पर मडरा रहे बादल धूप निकलने के बाद दोपहर बाद गायब हो गए थे। बर्फीली हवाओं के चलते ठंड बढ़ गयी। शुक्रवार की देर शाम से शीत पड़ना शुरू हो गया। शनिवार की सुबह कोहरे की चादर बिछ गयी थी। घना कोहरा होने से दृश्यता 50 मीटर तक रही। जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.