मौसम का बदला मिजाज: मई के पहले सप्ताह में मिली गर्मी से राहत
रुडकी, मई 8 -- लक्सर, संवाददाता। इस वर्ष मई की शुरुआत ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। जहां अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक सूरज की तपिश और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल थे, वहीं मई के पहले सप्ताह में हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। बुजुर्ग इलम चंद शर्मा, यशपाल फौजी और बुध सिंह का कहना है कि वर्ष 2021 के बाद यह पहली बार है जब मई के पहले हफ्ते में इतनी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने याद दिलाया कि 2021 में मई के शुरुआती आठ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद के वर्षों में मई का महीना लगभग सूखा और अत्यधिक गर्म रहा था। यह भी पढ़ें- 55 साल बाद इतना ठंडा रहा सात मई का दिन एक ओर जहां आम जनमानस को गर्मी से निजात मिली है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.