हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग जिला प्रतनिधि। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। शनिवार को भी एकबारगी फिर मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश होने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाएं चने लगीं। इसके बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सुबह से आसमान साफ था, ऐसा लग रहा था कि अब गर्मी अपने रूप में दिखेगी। तेज हवा चलने से जगह-जगह पेड़ की डालियां टूट कर गिर पड़ी। संयोग अच्छा रहा कि कोई इसका शिकार नहीं बना। बारिश रुकने के बाद मौसम काफी खुशनुमा हो गया और लोग घरों से बाहर निकल कर ठंडी हवा का आनंद ...