मौसम का बदला मिजाज, भीषण गर्मी से राहत
पाकुड़, जून 5 -- मौसम का बदला मिजाज, भीषण गर्मी से राहत महेशपुर, एक संवाददाता।गुरूवार दोपहर बाद से एकाएक आसमान में चिलचिलाती धूप की जगह काले घने बादलों ने ले ली। थोड़ी ही देर बाद तेज हवा, मेघ गर्जन, बिजली की चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। जो शाम तक जारी रही। अचानक मौसम में हुए बदलाव से आम जनजीवन को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं पुरनी परंपरा के अनुसार मौसम में हुए बदलाव के बाद से प्रखंड मुख्यालय में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। जो समाचार भेजे जाने तक बाधित थी। तेज हवा चलने से आम के पेड़ों पर लगे आम के कच्चे व पके फल जमीन पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- मौसम में अचानक आए बदलाव से आम जनजीवन प्रभावित जिससे किसानों को आंशिक नुकसान उठाना पड़ा है। एकाएक हुई बारिश के बाद प्रखंड मुख्यालय के सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे राहगीरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.