बलिया, जून 30 -- बलिया, संवाददाता। लम्बे इंतजार के बाद सोमवार को मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ। कुछ जगहों पर तेज तो कहीं पर धीमी बरसात होने से तापमान में कमी हुई। आदरा नक्षत्र की पहली बारिश से फसलों को भी जीवनदान मिला है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम 28 डिग्री रहा। वैसे अगले एक-दो दिनों में ठीकठाक बरासात होने की उम्मीद जतायी जा रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News मानसून ने पकड़ी रफ्तार तो जमकर हुई बारिश, अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की आयी कमीधूप और उमस का प्रभाव धूप के बीच उमस और गर्मी से परेशान लोगों को अदरा नक्षत्र का इंतजार था। हालांकि अदरा नक्षत्र 22 जून को चढ़ गया, लेकिन बरसात नहीं हो रही थी। इसके बाद आम लोगों के साथ किसान परेशान थे। तीन-चार दिनों के अंदर पारा एक बार फिर 40 के पार पहुंच चुका था। गर्मी और उमस स...