बदायूं, मार्च 30 -- मार्च महीने के अंतिम दिन भी मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम खराब हो गया। साफ मौसम के बीच एकदम से बादलों का डेरा आया और फिर शाम को आंधी आ गई और देररात तक बूंदाबांदी हो गई। जिससे तापमान सामान्य हुआ है तो वहीं किसानों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। किसानों की पकी फसल खेतों में और बार-बार बारिश नुकसान पर तुली है। किसान आंधी और बूंदाबांदी को लेकर चितित हो गए। वहीं आंधी आने से बिजली की सप्लाई कई घंटे के लिए बंद रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...