बुलंदशहर, फरवरी 22 -- जनपद में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा है। रविवार को दोपहर के समय धूप चुभने लगी और लोगों को पंखों का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह और शाम के समय अब भी हल्की गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में गर्मी पसीना छुड़ा रही है। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छाया तलाशते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साफ आसमान और खिली धूप के चलते दिन का पारा चढ़ रहा है। रविवार को सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.