मैनपुरी, जून 13 -- मैनपुरी। लगातार तीसरे दिन जिले में तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। दिन में मौसम साफ रहने और रात में बादल छाने के साथ ही बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात भी मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। हालांकि शुक्रवार को दोपहर में धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। शाम को फिर से बादल छाने से मौसम अच्छा हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम रोजाना बदल रहा है। दिन में तो धूप खिलती है और गर्मी परेशान करती है, मगर देर रात के बाद आसमान में बादल छा रहे हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- जिले में अगले पांच दिनों तक आसामन में छाया रहेगा बादल, बारिश के आसार गुरुवार की रात भी कुछ इस तरह का ही मौसम रहा। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई ...