जहानाबाद, जून 13 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। दोपहर करीब तीन बजे तक तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे, लेकिन अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। यह भी पढ़ें- मौसम का बदला मिजाज, गर्मी और उमस से मिली राहतमौसम में बदलाव कुछ ही देर बाद हल्की से मध्यम वर्षा शुरू हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और बढ़ी हुई आर्द्रता के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था तथा बिजली की खपत भी बढ़ गई थी। शनिवार को मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- मौसम में आए बदलाव से आम जनजीवन को गर्मी से मिली राहतकिसानों की प्रतिक्रिया वर्षा के ...