कन्नौज, मार्च 6 -- कन्नौज। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 585 मरीज पहुंचे। सुबह होते ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित मिले। इसके अलावा मौसम बदलने के कारण त्वचा रोग के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने, साफ-सफाई रखने और मौसम के अनुसार खान-पान व कपड़ों का ध्यान रखने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.