जमशेदपुर, मार्च 23 -- कुछ वर्षों में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत और खेती दोनों पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। कभी समय से पहले गर्मी तो कभी अचानक बारिश और ठंड का लौट आना आम बात हो गई है। इसका सीधा असर डॉक्टरों के ओपीडी, अस्पतालों और खेतों में देखने को मिल सकता है। एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर और एलर्जी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में मौसम बदलते ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर से शरीर जल्दी प्रभावित हो रहा है। वहीं, खेती के क्षेत्र में भी मौसम की अनिश्चितता किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। समय पर बारिश नहीं होने या अचा...