बुलंदशहर, मार्च 3 -- जिले में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। मंगलवार को आसमान साफ रहने के साथ ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख नजर आए। आलम यह है कि सुबह के समय जहां हल्की सिहरन महसूस हो रही है, वहीं दोपहर होते-होते चटक धूप ने गर्मी का अहसास करा दिया। होली के नजदीक आते ही तापमान में आई इस बढ़ोतरी ने गर्मी की दस्तक दे दी है। मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। तड़के और सुबह के समय हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हुआ, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश बढ़ती गई। दोपहर के समय सूरज की सीधी किरणों ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। तापमान में हो रहे इस उतार-चढ़ाव के कारण अब लोग दिन में भारी ऊनी वस्त्रों को छोड़ हल्के सूती कपड़ों में नजर आने लगे हैं। न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.