सहरसा, अप्रैल 19 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। इन दिनों बदलते मौसम का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग कोई भी इससे अछूता नहीं है। सर्दी, खांसी, बुखार और दस्त जैसी बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। निजी क्लीनिक से लेकर सदर अस्पताल तक मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं। डॉक्टरों के अनुसार इस समय सबसे ज्यादा मरीज वायरल संक्रमण और पेट से जुड़ी समस्याओं के सामने आ रहे हैं। सदर अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में 54, फरवरी में 67, मार्च में 189 और अप्रैल में 18 तारीख तक 155 मरीज भर्ती हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- सहरसा : मौसम का उतार-चढ़ाव बना बीमारी की बड़ी वजह अभी महीने के 12 दिन बाकी हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सकों का मानना है कि सहरसा में दिन और रात के तापमान में तेजी से ...