गया, मई 30 -- पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार की सुबह जिले भर में जबर्दस्त तेज हवा व गरज के साथ बारिश हुई। बारिश ने हरी सब्जी के उत्पादन को बेहद प्रभावित कर दिया। सब्जी के पौधों को नुकसान पहुंचा है। खासकर फूल वाले सब्जी को क्षति पहुंची है। बारिश व तेज हवा में जेठुआ सब्जी नेनुआ, कद्दू, करैला, झींगी के के फूल झर गए। ऐसी स्थिति को लेकर महज 24 घंटे के अंदर सब्जी की कीमत में तेजी आ गयी। शनिवार को शहर की थोक मंडी केदारनाथ मार्केट, खरखुरा व कुजापी में सब्जी की आमद कम हो गई। उत्पादन प्रभावित होन के बाद थोक मंडी में सब्जी की आमद कम हो गई। गया की मंडी केदारनाथ मार्केट, नई गोदाम, दुर्गाबाड़ी रोड, राजेंद्र आश्रम, चांदचौरा और बाइपास आदि खुदरा बाजार में सब्जी कम दिख रही है। लोकल सब्जी भिंडी, बोदी, नेनुआ, कद्दू, बैगन आदि की कीमत में 10 रुपये प्रतिकि...