रामपुर, अप्रैल 9 -- बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार की सुबह ओपीडी खुलते ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे अस्पताल व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना रहा। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। कई मरीजों को अपने नंबर के इंतजार में घंटों बैठना पड़ा, जिससे खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने लगातार मरीजों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराईं, वहीं दवा काउंटर पर भी लंबी कतारें लगी रहीं। डाक्टरों के मुताबिक मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। बच्चों में भी मौसमी बीमारियों ...