लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- सुबह से ही सूरज की किरणों आग उगलने लगती हैं। दोपहर में तेज धूप, लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। इसको देखते हुए अब स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 21 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े बारह बजे तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी बोर्ड, मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए यह आदेश जारी कर दिया गया है। भीषण गर्मी, लू का प्रकोप देखते हुए स्कूलों का समय परिवर्तित किया गया है। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने भी स्कूल का समय बदलने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- गर्मी के चलते गाजियाबाद में स्कूलों का बदला समय, जानें अब कब से कब तक होगी पढ़ाई? यह भी पढ़ें- प्राइमरी स्कूलों का समय बदला जाए यह भी पढ़ें- केजी से 8 तक की कक्...