देहरादून, मार्च 12 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अजीबोगरीब रंग दिखा रहा है। एक तरफ पहाड़ों से लेकर मैदानों तक पारा सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है, वहीं अचानक छाए कुहासे और धुंध के गुबार ने लोगों को हैरत में डाल दिया। देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और पंतनगर समेत कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम दर्ज की गई है। लगातार तीसरे दिन कम दृश्यता के चलते 26 हेली उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिण-पूर्वी हवाएं अपने साथ भारी नमी लेकर आई हैं। हवा का रुख बदलने की वजह से आर्द्रता बढ़ गई। जिससे बेमौसम कुहासा जैसा प्रभाव देखने को मिला। हालांकि, गुरुवार से इसमें कमी आने की संभावना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.