भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। मौसम का मिजाज हर पल बदल रहा है। बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया तो सड़कों पर मानों वाहनों की गति थम गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कोहरा और मेघ की दस्तक के चलते अधिकतम तापमान 24.4 तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। घना कोहरा का चादर तना तो सुबह साढ़े आठ बजे तक सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार मानों थम सी गई। गलन में इजाफा होने से लोग शाम ढलते ही घर में दुबक जा रहे हैं। सुबह घना कोहरा का चादर तना तो वृद्ध आठ बजे तक बिस्तर में दुबके रहे। घर से बाहर निकले बाइक सवारों का हाथ-पैर ठंड से सुन्न पड़ जा रहा था। कालीन नगरी इन दिनों हर पल मौसम बदल रहा है। सुबह नौ बजे तो धूप खिला लेकिन दोपहर में फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.